श्वेता तिवारी की लाडली बेटी पलक तिवारी ने बहुत जल्दी इंडस्ट्री में खास जगह बना ली है। हसीना बहुत अच्छे से जानती है कि लाइमलाइट में कैसे बने रहना है। तभी तो पलक आए दिन बेहद ग्लैमरस लुक्स फ्लॉन्ट करके सबको फेल कर जाती हैं। इस बार हसीना ने छोटी- सी स्कर्ट के साथ टॉप पहनकर दिलकश अंदाज दिखाया है।

यूं तो पलक का हर अंदाज ही परफेक्ट नजर आता है। लेकिन इस बार तो हसीना ने लुक को दमदार बनाने के लिए एक भी कमी नहीं छोड़ी है। तभी तो फैंस ने जैसा ही उनकी फोटोज देखीं तो वो तारीफ करने लगे। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@palaktiwarii)
पिंक क्वीन बनकर छाईं पलक
आप फोटो में देख सकते हैं कि पलक फैशन का तड़का कितने अच्छे से लगाना जानती हैं। वो पिंक बीच वेयर पहनी नजर आ रही हैं। अटायर का स्टाइल तो दमदार है ही। साथ में कपड़ों का कलर भी हसीना की खूबसूरती में चार- चांद लगा रहा है। पलक फोटोज में बिकीनी पहनी दिख रही हैं। और उसके ऊपर उन्होंने टॉप और स्कर्ट पहनकर लुक को जानदार बनाया है।
पर्पल बिकनी सेट पहनी आईं नजर
पलक ने अपने लुक को खास बनाने के लिए पर्पल बिकिनी सेट सिलेक्ट किया है, जिससे उनका लुक अट्रैक्टिव बन रहा है। वो हॉल्टर नेकलाइन वाली बिकिनी पहनी दिख रही हैं। जिससे उनका शोल्डर एरिया हाइलाइट होता नजर आ रहा है। तो साथ में हसीना ने बॉटम भी मैचिंग चुने हैं। जिसका टाई वाला स्टाइल लुक को और भी दमदार बनाता नजर आया।
Tags
lifestyle