Sainik School Vacancy 2025: सैनिक स्कूल में बिना परीक्षा शानदार नौकरी, 57000 सैलरी, यहां भेज दें फॉर्म

 

Sainik School New Vacancy 2025: सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग की वैकेंसी आई है। नौकरी मिली तो मंथली सैलरी बेहतरीन मिलेगी। लास्ट डेट बिल्कुल नजदीक है, तुरंत फॉर्म अप्लाई कर दें।

sainik school bharti 2025
Sainik School Vacancy 2025, (सांकेतिक फोटो- Gemini AI)
Sainik School Gopalganj Recruitment 2025: सैनिक स्कूल में बढ़िया सैलरी वाली सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए गोल्डन चांस आ गया है। सैनिक स्कूल गोपालगंज ने टीचिंग-नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए ऑनलाइन फॉर्म स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.ssgopalganj.in के जरिए भरे जा रहे हैं। लास्ट डेट बिल्कुल नजदीक है। ऐसे में फटाफट आवेदन की प्रक्रिया बिना देरी किए पूरी कर लें। सैनिक स्कूल में टीचर की नौकरी कैसे मिलेगी? सैनिक स्कूल में सैलरी कितनी मिलेगी? ये भी जान लें..

Sainik School Vacancy 2025: पद की डिटेल्स

सैनिक स्कूल गोपालगंज, जो रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। यहां टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर नई भर्ती के फॉर्म निकले हुए हैं। टीचिंग में पीजीटी और अन्य में बैंड मास्टर, नर्सिंग सिस्टम के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की जरूरत है। किस पद के लिए कितनी रिक्तियां हैं? और सैलरी कितनी मिलेगी? ये भी जान लें..
पीजीटी (केमिस्ट्री)01₹57,000/-
बैंड मास्टर01₹28,000/-
नर्सिंग सिस्टर (महिला)01₹28,500/-



Sainik School PGT Teacher Qualification: योग्यता

सैनिक स्कूल में पीजीटी टीचर बनने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय केमिस्ट्री में मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ ही बीएड और इंग्लिश, हिंदी की अच्छी नॉलेज होनी भी जरूरी है। बैंड मास्टर पद के लिए आर्मी एजुकेशन कोर से बैंड मास्टर कोर्स या समकक्ष नेवी/एयरफोर्स कोर्स होना चाहिए। वहीं नर्सिंग सिस्टर (महिला) के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 साल का नर्सिंग डिप्लोमा या डिग्री मांगी गई है। योग्यता से जुड़ी ये जानकारी आप नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करें-
Sainik School Gopalganj Recruitment 2025 Notification PDF
Previous Post Next Post